Tuesday, October 20th, 2026

मै राम मंदिर के लिए नहीं दूंगा चंदा-सिद्धारमैया

बेंगलुरु

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि वह राममंदिर के लिए दान नहीं करेंगे. वहीं जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद भड़क गया है.

बहरहाल, सिद्धारमैया ने कहा, 'अगर वे फंड मांगने आएंगे तो मैं बोल दूंगा कि अयोध्या में विवादित राम मंदिर के लिए चंदा नहीं दूंगा. मैं कहीं दूसरी जगह बन रहे राम मंदिर के लिए दान दे दूंगा. भले ही मामला सेटल हो गया है लेकिन विवाद हमेशा बरकरार रहेगा.'

इस बीच, सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि इस मीटिंग के दौरान राहुल गांधी के साथ कर्नाटक में और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी गतिविधियों की चर्चा हुई.  

कुमारस्वामी के बयान से VHP खफा

वहीं विश्व हिंदू परिषद जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को लेकर नाराजगी जारी की है. जारी बयान में कर्नाटक विश्व हिंदू परिषद के नेता बासवराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने श्री राम मंदिर निधि सम्मान अभियान पर बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना एक ट्वीट किया है.

जारी बयान में कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद सहित तमाम संगठन लोगों के पास जा रहे हैं. लोग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान भी दे रहे हैं. हर कोई मानता है कि श्री राम भारत की पहचान हैं.

 

#सिद्धारमैया

Source : Agency

पाठको की राय